Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्वास्थ्य सेवाएँ

जंगली सूअर के हमले में महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल, मुआवजा की मांग

जंगली सूअर के हमले में महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल, मुआवजा की मांग

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जंगली सूअर के हमले से घायल एक महिला मजदूर के परिवार ने मंगलवार को वन विभाग कार्यालय में पहुँचकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पीड़ित को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।   जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम सेमरा (डी) में 25 जनवरी 2026 को यह घटना हुई, जब सोनम यादव अन्य महिला मजदूरों के साथ मिलकर मालती बाई के खेत में काम कर रही थी। अचानक, दोपहर के समय एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस हमले के चलते पीड़िता को शारीरिक, मानसिक, और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।   पीड़िता ने वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र धमतरी को आवेदन सौंपकर शासन द्वारा वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों को दिए जाने वाले मुआवजा राशि...
भारत आज ग्लोबल फार्मास्युटिकल हब: जेपी नड्डा ने दी अपडेट

भारत आज ग्लोबल फार्मास्युटिकल हब: जेपी नड्डा ने दी अपडेट

राष्ट्रीय
लखनऊ, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश को दवा और चिकित्सा उपकरण निर्माण के क्षेत्र में देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित होटल ताज में आयोजित वैश्विक निवेशकों एवं उद्यमियों के महासंगम ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव-1’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए निवेशक, फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि, चिकित्सा विशेषज्ञ और नीति निर्माता मौजूद रहे। कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज ग्लोबल फार्मास्युटिकल हब के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि विश्व की लगभग 20 प्रतिशत जेनरिक दवाएं और करीब 60 प्रतिशत वैश्विक वैक्सीन मांग की पूर्ति भारत करता है। भारतीय फार्मा उत्पादों का निर्यात आज 20...
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं की समीक्षा की

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीद के समापन संबंधी कार्रवाई, धान उठाव एवं संग्रहण केंद्रों की स्थिति तथा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में डीओ जारी कर धान उठाव एवं चावल जमा की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने चावल उत्सव के आयोजन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वन पट्टाधारी वर्ग के अपात्र किसानों के सत्यापन, ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में वृद्धि हेतु जिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। आईटी क्षेत्र में आधार अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, टीकाकरण कवरेज तथा आभा आईडी सेचुरेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। इसके अलाव...
एसईसीएल ने ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के लिए हस्ताक्षर किया समझौता ज्ञापन

एसईसीएल ने ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के लिए हस्ताक्षर किया समझौता ज्ञापन

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने टीबी एवं फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के क्रियान्वयन हेतु आश्रय फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना एसईसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत कोरबा जिले में संचालित की जाएगी, जिसके लिए ₹4.99 करोड़ की सहायता स्वीकृत की गई है। एमओयू पर हस्ताक्षर एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास की उपस्थिति में संपन्न हुए। एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर) सी. एम. वर्मा तथा आश्रय फाउंडेशन की ओर से कार्यकारी निदेशक नलिन जोहरी ने दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। प्रोजेक्ट श्वास छत्तीसगढ़ की पहली एआई-सक्षम मोबाइल मेडिकल यूनिट परियोजना होगी, जिसके माध्...
रूस ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, एकतरफा सैक्शनों को बताया अस्वीकार्य

रूस ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, एकतरफा सैक्शनों को बताया अस्वीकार्य

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। रूस ने क्यूबा पर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की तीखी निंदा करते हुए एकतरफा प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस मामले में कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके चार्टर को दरकिनार कर किसी भी संप्रभु देश पर लगाए गए प्रतिबंध “पूरी तरह अस्वीकार्य” हैं। जखारोवा ने यह प्रतिक्रिया उस अमेरिकी कार्यकारी आदेश पर दी, जिसमें क्यूबा को तेल बेचने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम वॉशिंगटन की क्यूबा के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे “अधिकतम दबाव” नीति का एक और उदाहरण है, जिसका उद्देश्य इस कैरेबियाई देश को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। इस बीच, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिल्ला ने अमेरिका के इस फैसले को गंभीर बताते हुए “अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति” की घोष...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ बाल हृदय रोगियों के लिए विशेष कक्ष का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ बाल हृदय रोगियों के लिए विशेष कक्ष का लोकार्पण किया

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की रात पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के स्वामी दयानंद नगर स्थित निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भार्गव परिवार द्वारा बाल हृदय रोगियों की उपचार सहायता के लिए गठित किए गए वैदिका फाउंडेशन के विशेष कक्ष का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भार्गव द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाल भार्गव अनेक वर्ष से सेवा के इस संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। ये सेवा कार्य एक उत्कृष्ट, अनुकरणीय मॉडल है। पीड़ित लोगों की सहायता पावन कार्य है। उन्होंने कहा कि सागर जिले से आने वाले रोगियों के राजधानी में समुचित उपचार की चिंता वे करते आ रहे हैं। इस क्रम में एंबुलेंस और ...
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक नया आयाम मिला है। वर्ष 2024 में इस केंद्र को 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत कुल 94 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह उन्नयन स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया एक कदम है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने बताया कि पूर्व में वर्ष 2022 में केवल 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई थी, जिसकी लागत लगभग 243.72 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। यह स्वीकृति तकनीकी मानकों के अनुसार थी और इससे अस्पताल की अंतिम चिकित्सा क्षमता का निर्धारण नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसमें बगीचा केंद...
रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों ने सेवा गुणवत्ता, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित 7 राष्ट्रीय मानकों पर 70 से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सुव्यवस्थित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे ने...
इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बस धूं धूं कर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। यात्रियों को अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है। जानाकरी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने एक्टिवा से जा रहे संतोष नाम के युवक को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद एक्टिवा गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस...
दिल्ली में 81 और आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ, संख्या बढ़कर 319 हुई

दिल्ली में 81 और आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ, संख्या बढ़कर 319 हुई

राष्ट्रीय
दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां के ग्राम नंगल राया में बुधवार को 81 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली में आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़कर अब 319 हो गयी है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि मकर संक्रांति पर आज 81 और आरोग्य मंदिरों को जनता को समर्पित किया गया। दिल्ली में सरकार पहले ही 238 आरोग्य मंदिर शुरू कर चुकी है। इन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से हम दिल्ली को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक सुविधाजनक स्थान प्रदान कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। हमारा लक्ष्य 1100 आरोग्य मंदिर स्थापित करना है और हम इसे प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार के हर घर के पास मुफ्त, सुलभ और सम्मानजनक प्राइमरी हेल्थकेयर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है...