Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

एसईसीएल ने ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के लिए हस्ताक्षर किया समझौता ज्ञापन

कोरबा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने टीबी एवं फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के क्रियान्वयन हेतु आश्रय फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए हैं।

यह परियोजना एसईसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत कोरबा जिले में संचालित की जाएगी, जिसके लिए ₹4.99 करोड़ की सहायता स्वीकृत की गई है।

एमओयू पर हस्ताक्षर एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास की उपस्थिति में संपन्न हुए। एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर) सी. एम. वर्मा तथा आश्रय फाउंडेशन की ओर से कार्यकारी निदेशक नलिन जोहरी ने दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया।

प्रोजेक्ट श्वास छत्तीसगढ़ की पहली एआई-सक्षम मोबाइल मेडिकल यूनिट परियोजना होगी, जिसके माध्यम से टीबी एवं अन्य फेफड़ों की बीमारियों की घर-घर जाकर जांच, शीघ्र पहचान और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना के तहत ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक उपचार, फॉलो-अप, पोषण व स्वच्छता किट तथा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे मरीजों को समय पर और प्रभावी इलाज मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *