Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सीबीटी परीक्षा

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 1812 रिक्ति हेतु सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 1812 रिक्ति हेतु सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

छत्तीसगढ़, राज्य
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य के 24 परीक्षा केंद्रों में कुल 34 हजार 604 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर में सर्वाधिक 6 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में 6, दुर्ग में 4, भिलाई में 4, जांजगीर-चांपा (चाम्पा) में एक, सरगुजा में एक तथा बस्तर (जगदलपुर) में दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रवेश पत्र के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। सीबीटी परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 1...