Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सामाजिक-प्रचार

गौ सम्मान आह्वान अभियान की तृतीय चरण की बस्तर संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

गौ सम्मान आह्वान अभियान की तृतीय चरण की बस्तर संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की तैयारी हेतु बस्तर के सातों जिलों से 300 से अधिक गौसेवक एवं कार्यकर्ता आज रविवार को जगदलपुर के कुम्हारपारा स्थित माहेश्वरी भवन में एकत्रित हुए। इस बैठक का संचालन गोपाल नंद सरस्वती के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में गौमाता की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, एक स्वतंत्र गौ मंत्रालय का गठन तथा गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाने की माँगों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, आगामी चरण की रूपरेखा तैयार करते हुए अधिकतम नागरिकों को अभियान से जोड़ने व हस्ताक्षर अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। तीन चरणों में चल रहे इस राष्ट्रीय हस्ताक्षर आंदोलन की प्रगति का उल्लेख किया गया: प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को लगभग 5.25 करोड़ हस्ताक्षर संग्रहीत किए...