Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय दौरा नारायणपुर: करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय दौरा नारायणपुर: करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय नारायणपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नगरवासियों को 361 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे। प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सड़क, अधोसंरचना, जनसुविधा और सामाजिक विकास से जुड़े ये कार्य जिले के दूरस्थ इलाकों तक विकास की पहुंच को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री साय का यह दौरा नारायणपुर के लिए विकास कार्यों की सौगात, दूरस्थ इलाकों में सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच, और सांस्कृतिक-सामाजिक पहचान को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। अबूझमाड़ जैसे अति दूरस्थ अंचल तक मुख्यमंत्री की मौजूदगी से जिले में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से तहसील हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे गढ़बेंगाल घोटूल जाकर पद्मश्री हेमचंद मांझी, पद्मश्...
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा/जांजगीर-चांपा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंहदी निवासी रमेश कुमार खटकर एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों, अनिश्चित आय और रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के बीच उनका जीवन लंबे समय तक संघर्षों से भरा रहा। कच्चा मकान होने के कारण बरसात में टपकती छत, गर्मी में झुलसता घर और सर्दी में ठिठुरता परिवार हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती बनकर आता था। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद खटकर ने कभी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा बनाए रखा और निरंतर प्रयास करते रहे। इसी विश्वास और मेहनत का परिणाम यह हुआ कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1,20,000 रुपये की राशि स्वीकृत हुई। यह सहायता केवल एक पक्का मकान नहीं थी, बल्कि वर्षों के कष्ट, असुरक्षा का समाधान था। साथ ही महात्मा गांध...
धारा 342 को समाप्त कर देने से बहुत हद तक समाप्त होगा धर्मांतरण : होसबाले

धारा 342 को समाप्त कर देने से बहुत हद तक समाप्त होगा धर्मांतरण : होसबाले

राष्ट्रीय
रांची, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने सोमवार को रांची में आयोजित सामाजिक सद्भाव की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न जाति और समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर समाज की समसामयिक समस्याओं पर चर्चा की। होसबाले ने धर्मांतरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि धारा 342 को समाप्त किया जाए, तो धर्मांतरण की समस्या में काफी कमी आएगी। उन्होंने झारखंड, पूर्वोत्तर राज्य और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में धर्मांतरण की घटनाओं का उल्लेख किया और इसके लिए गरीबी, अशिक्षा और अंधविश्वास को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ भी आवाज उठाई। होसबाले ने पुरुष-महिला समानता की ज़रूरत पर भी बल दिया और कहा कि समाज में सहयोग और आपसी सम्मान बढ़ाना आवश्यक है। बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताते हुए उन्होंने सरकार से समा...
जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 98 आवेदन हुए प्राप्त

जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 98 आवेदन हुए प्राप्त

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आज सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, सामाजिक कल्याण, खाद्य, मुआवजा, भूमि विवाद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान करें ताकि आमजनों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जनदर्शन में ग्राम सिवनी के रामनारायण राठौर ने पटवारी अभिलेख दुरुस्त कराने का आवेदन, जबकि ग्राम सिंघुल के मुनेश दास मानिकपुरी ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इसी तरह अन्य नागरिकों ने भी विभिन्न समस्याओं के लिए आवेदन प्रस्तुत...