पूर्वोदय विजन के तहत बंगाल को मिली महत्वपूर्ण सौगातें: बजट ने खोले नए निर्माण और निर्यात के रास्ते
कोलकाता, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 में चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, निर्यात और सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर कई अहम सौगातें मिली हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए राज्य के लिए फ्रेट कॉरिडोर, हाई-स्पीड रेल, औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई सहायता और चाय श्रमिकों के कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों की घोषणा की। अब एक दिन बाद इस पर पश्चिम बंगाल के औद्योगिक विश्लेषकों ने विस्तार से अपनी राय रखी है.
निर्यात क्षेत्र को बड़ी राहतबजट में निर्यात क्षेत्र के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। समुद्री उत्पादों के निर्यात के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल पर ड्यूटी-फ्री आयात की सीमा को पहले के एक प्रतिशत से बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दिया गया है। यह सीमा पिछले वर्ष के निर्यात कारोबार के एफओबी मूल्य के आधार पर तय होगी। ...
