बेंगलुरू में असम के 4 मजदूरों की संदिग्ध मौत की घटना
बेंगलुरू, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक में मुत्संद्रा गांव में चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ये चार श्रमिक, जो कोकाकोला कंपनी के वेयरहाउस में काम कर रहे थे, शेड में मृत अवस्था में पाए गए।
मृतकों की पहचान जयंत सिंधे (25), नरेंद्रनाथ (24), डॉक्टर टाइड (25) और धनंजय टाइड (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर रात के समय शेड के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद करके खाना बना रहे थे। आशंका है कि सुबह के समय दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।
सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहकर्मियों ने उन्हें आवाज़ दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब शेड के अंदर जाकर देखा गया तो चारों मजदूर मृत पाए गए। तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सुलीबेले पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जां...

