Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शेष नारायण गजेंद्र

उमर से परे जोश — सियान गुड़ी के वरिष्ठजनों ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में लोकनृत्य से मन मोह लिया

उमर से परे जोश — सियान गुड़ी के वरिष्ठजनों ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में लोकनृत्य से मन मोह लिया

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रंगीले सांस्कृतिक कार्यक्रम में सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी शानदार सामूहिक प्रस्तुति से लोकसंस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। समाज कल्याण विभाग, जिला धमतरी के मार्गदर्शन में जननी सेवा संस्थान, अर्जुनी द्वारा संचालित इस डे‑केयर सेंटर के वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और पारम्परिक संस्कृति को जीवंत रूप में दर्शाया। सोमवार देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मधुर धुन पर सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। उनकी ऊर्जा, तालमेल और उत्साह ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति में सुआ नृत्य, गौर‑गौरी नृत्य और राउत नाचा की मनमोहक झलक देखी गई। पारम्परिक वेशभूषा और लोकगीतों की लय पर थिरकते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोकपरंपराओं के प्रति ग...