Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शुद्ध पानी

बस्तर नगर पंचायत की जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ रुपये का स्वीकृति

बस्तर नगर पंचायत की जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ रुपये का स्वीकृति

छत्तीसगढ़, राज्य
बस्तर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राज्य शासन ने बस्तर नगर पंचायत में शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की नई जलप्रदाय योजना को स्वीकृति दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत इस योजना के लिए 57.71 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजना के पूरा होने पर शहर में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पेयजल की उपलब्धता वर्तमान में 65 लीटर से बढ़कर 135 लीटर हो जाएगी, अर्थात् हर व्यक्ति को रोजाना 70 लीटर अतिरिक्त शुद्ध पेयजल मिलेगा। योजना के अनुसार 73 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 2700 से अधिक घरेलू नल कनेक्शन स्थापित किये जाएंगे। इससे शुद्ध पानी का वितरण सुदृढ़ होगा तथा लोगों को घरों तक पर्याप्त शुद्ध पानी पहुँचाया जा सकेगा। मारकंडी नदी के चपका एनीकट में एक इंटेकवेल का निर्माण किया जाएगा, जिसके द्वारा रॉ-वॉटर पाइपलाइन से नदी का पानी जल शोधन स...