Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शिक्षा व्यवस्था]

एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा, नर्मदा अंचल में शासकीय विश्वविद्यालय और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग

एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा, नर्मदा अंचल में शासकीय विश्वविद्यालय और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमन पठान के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने नर्मदा अंचल में शासकीय विश्वविद्यालय की स्थापना, प्रदेश में छात्र संघ चुनावों की तत्काल बहाली और माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित किए जाने अथवा किसी प्रमुख ऑडिटोरियम/भवन का नाम उनके नाम पर रखे जाने की मांग की। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमन पठान ने कहा, “नर्मदा अंचल जैसे बड़े और...