Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वोकल फॉर लोकल

हल्द्वानी की हेमा ने मोमबत्ती निर्माण से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

हल्द्वानी की हेमा ने मोमबत्ती निर्माण से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

लोक रुचि
नैनीताल, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। दीपावली के दौरान बाजारों में रंग-बिरंगी मोमबत्तियों की मांग बढ़ रही है। इस बीच, हल्द्वानी के पॉलीशीट क्षेत्र की हेमा कौशिक ने अपनी हस्तनिर्मित मोमबत्तियों के माध्यम से एक प्रेरक आत्मनिर्भरता की कहानी बयां की है। ललित कला में दक्ष हेमा ने अपने कौशल को व्यावसायिक रूप दिया और ग्लो निर्वाणा कैंडल्स नाम से अपना उद्यम शुरू किया। स्थानीय परंपरा को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ते हुए, उन्होंने सोया वैक्स, मधुमक्खी के मोम और पर्ल वैक्स से बनी जार कैंडल्स, फ्लोटिंग कैंडल्स, दिया कैंडल्स, पिलर कैंडल्स और फूलों व मोतियों से सजी अनोखी रचनाएँ तैयार की हैं। प्रमुख प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र रहे। एमएसएमई विभाग के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों और मार्गदर्शन से मिले समर्थन ने हेमा को अपनी कलात्मक प्रतिभा को व्यवस्थित व्...
उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं, उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है : पुष्कर सिंह धामी

उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं, उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है : पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय
लखनऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है। वे बुधवार को पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग पर्व के शुभारम्भ पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित यह कौथिग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की साझा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अद्भुत मंच है। उन्होंने कहा कि लोकगीत, लोकनृत्य, लोकभूषा, हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योगों की झलक न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखती है, बल्कि स्थानीय शिल्पकारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ संकल्प को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री धामी ने पर्वतीय महापरिषद के 25 वर्षों के सांस्कृ...