घने कोहरे के बीच मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट, 1-3 फरवरी तक जारी
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मौसम ने खासा बदलाव देखा है। ग्वालियर, रीवा सहित लगभग 20 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के बाद प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए 1, 2 और 3 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग में देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। 2 से 5 फरवरी के बीच पश्चिम और उत्तर भारत में यह सिस्टम मजबूत रहेगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। इसके चलते 10 फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। 1 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गरज-चमक के साथ बारिश...

