मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में बिताई रात
नारायणपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले को पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र समझा जाता था, और अबूझमाड़ को नक्सलियों की अघोषित राजधानी माना जाता था। लेकिन पिछले वर्ष नक्सली संगठन के शीर्ष कैडर बसवा राजू के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद से यहाँ की स्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहली बार यहाँ दो दिन के प्रवास पर पहुँचकर रात बिताई।
इस दौरान, मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बीएसएफ, डीआरजी, और सीएएफ के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात करते हुए बस्तर की शांति और सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और उनके हौसले को बढ़ाया। मुख्यमंत्री साय एवं मंत्रियों ने बटालियन परिसर में जवानों के साथ रात्रि भोज किया और उनसे आत्मीय चर्चा की। इस यात्रा के पहले दिन, उन्होंने अबूझमाड़ के ग्रामीण कार्यक्रमों में भी भाग लिया और संचालित बस...
