Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विलियम जे. क्लिंटन फाउंडेशन

कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलती निःशुल्क इंसुलिन सुविधा

कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलती निःशुल्क इंसुलिन सुविधा

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और किशोरों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार, कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में बुधवार को स्व. बिसाहू दास महंत संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। इस क्लीनिक से बच्चों और किशोरों को बीमारी की जांच, उपचार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और फॉलो‑अप की सुविधा मिलेगी। साथ ही पात्र रोगियों को निःशुल्क इंसुलिन भी उपलब्ध कराया जायेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान और निरंतर चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित करना है। क्लीनिक के संचालन से मरीजों और उनके परिजनों को बीमारी के प्रबंधन, इंसुलिन के नियमित उपयोग...