Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विरोध

लोकसभा में कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन, राहुल गांधी का पीएम पर आरोप

लोकसभा में कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन, राहुल गांधी का पीएम पर आरोप

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोकने के बाद हुए हंगामे के चलते कांग्रेस के 8 सांसदों को निलंबित किए जाने के खिलाफ पार्टी सांसदों ने संसद भवन के बाहर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी इस विरोध में भाग लिया। कांग्रेस ने अपने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने दावा किया कि इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में बोलने से रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारी दबाव है, और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर इसी कारण किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि...
गोकुलपुर में बिना नोटिस कार्रवाई से हंगामा, निगम टीम को लौटना पड़ा

गोकुलपुर में बिना नोटिस कार्रवाई से हंगामा, निगम टीम को लौटना पड़ा

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। शहर के गोकुलपुर ब्रह्म चौक के समीप सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीम सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाने पहुंची। कार्रवाई के दौरान बिना पूर्व सूचना के तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रभावित पक्ष और वार्डवासियों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया, जिससे मौके पर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। नगर निगम को सड़क किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और पांच भवनों में से तीन भवनों की सीलिंग एवं दीवारों को तोड़ दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रभावित लोगों का कहना था कि निगम द्वारा किसी प्रकार का पूर्व नोटिस नहीं दिया गया और सीधे तोड़फोड...
केरल के सांसदों ने संसद भवन के बाहर केंद्रीय बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया

केरल के सांसदों ने संसद भवन के बाहर केंद्रीय बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय बजट में केरल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद शामिल हुए। सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बजट राज्य के साथ भेदभाव वाला है और उसकी मुख्य मांगों को पूरा करने में नाकाम रहा है। इन सांसदों ने बजट को “केरल विरोधी बजट” करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आवंटन और नीतिगत प्राथमिकताओं में विशेषकर केरल और तमिलनाडु की अनदेखी की है। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर इस तथ्य को नजरअंदाज़ किया कि केरल भी भारत के नक्शे का हिस्सा है।...
तमनार में जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों का विरोध जारी

तमनार में जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों का विरोध जारी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में गारे पेलमा सेक्टर-1 परियोजना से संबंधित प्रस्तावित जनसुनवाई पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रशासनिक कारणों से निरस्त है, लेकिन क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच इस परियोजना को लेकर असंतोष और विरोध का माहौल अभी भी बना हुआ है। परियोजना से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई के निरस्त होने के बावजूद उनकी आशंकाएं खत्म नहीं हुई हैं। ग्रामीण अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं और पर्यावरणीय नुकसान, विस्थापन और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक उन्हें परियोजना से जुड़ी वास्तविक जानकारी पारदर्शिता के साथ नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता और उन्हें पूर्ण विश्वास में नहीं लिया जाता, तब तक वे अपनी जमीन देने के ल...
डेनमार्क और ग्रीनलैंड में ट्रंप के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

डेनमार्क और ग्रीनलैंड में ट्रंप के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय
कोपेनहेगन, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर नियंत्रण करने की चेतावनी के बाद, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन और ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नीलसन ने नुउक से अमेरिकी दूतावास तक प्रदर्शन में भाग लिया। कोपेनहेगन में भी हजारों लोग दीवानगी के साथ सड़कों पर उतरे और 'ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है' के नारे लगाए। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पैदा किया है। नुउक में कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। इस बीच डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस कून्स और रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने कोपेनहेगन का दौरा किया और डेनमार्क तथा ग्रीनलैंड के नेताओं को आश्वस्त किया कि ट्रंप का बयान अमेरिकी जनता की भावना ...