Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विदेश व्यापार उपमंत्री

भारत और मैक्सिको ने तरजीही व्यापार समझौते के लिए वार्ताओं की शुरुआत की

भारत और मैक्सिको ने तरजीही व्यापार समझौते के लिए वार्ताओं की शुरुआत की

आर्थिक
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारत और मेक्सिको ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) के लिए आधिकारिक तौर पर वार्ता का आरम्भ किया है। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) पर हस्ताक्षर करके इस प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया। भारतीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और मेक्सिकन विदेश व्यापार उपमंत्री लुइस रोसेन्डो गुटिरेज रोमानो ने मिलकर इस वार्ता को प्रारम्भ किया और प्रस्तावित समझौते की व्यापक रूपरेखा तय की। टीओआर में वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं और व्यापार सुविधा, विवाद निपटान, स्वच्छता तथा पादप स्वच्छता उपाय, तकनीकी बाधाएं, और व्यापार उपचार जैसे बिंदु शामिल हैं। इन बिंदुओं के माध्यम से दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसरों का सृजन करने की योजना है, जिससे निर्यातकों और निवेशकों को ल...