Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वर्ल्ड कप

डेमियन मार्टिन ने मेनिन्जाइटिस से जंग जीतने के बाद कहा, ‘2026 के लिए तैयार हूं’

डेमियन मार्टिन ने मेनिन्जाइटिस से जंग जीतने के बाद कहा, ‘2026 के लिए तैयार हूं’

खेल
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन ने मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से चमत्कारी रूप से उबरने के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की है। 54 वर्षीय मार्टिन ने शनिवार को एक्स पर लिखा, “2026 के लिए तैयार हूं, मैं वापस आ गया हूं”। साथ ही उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों व शुभचिंतकों का आभार जताया। डेमियन मार्टिन पिछले महीने अचानक बीमार पड़ गए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेनिन्जाइटिस होने की पुष्टि की। यह बीमारी दिमाग और रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली झिल्लियों में सूजन पैदा करती है। इलाज के दौरान उन्हें करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय तक कृत्रिम कोमा (इंड्यूस्ड कोमा) में रखा गया था। अपने पोस्ट में मार्टिन ने लिखा, “27 दिसंबर 2025 को मेरी जिंदगी मेरे हाथों से निकल गई थी, जब मेनिन्जाइटिस...
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगा पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगा पाकिस्तान

खेल
लाहौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह सीरीज़ 29 जनवरी से फरवरी की शुरुआत तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगी। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम 28 जनवरी, बुधवार को लाहौर पहुंचेगी। यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने कहा, “यह दौरा पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों के लिए साल की शानदार शुरुआत है। मैं फैंस से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर दोनों टीमों का समर्थन करें, क्योंकि ये टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।” यह मार्च–अप्रैल 2022 के बाद से ऑस्ट्रेलि...