गडकरी ने मप्र के विदिशा को दी 4400 करोड़ रुपये लागत की आठ सड़क परियोजनाओं की सौगात
विदिशा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में 4400 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री गडकरी दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे और यहां भव्य रोड शो किया। बड़ा बाजार से शुरू हुए रोड शो ने 'पुरानी कृषि उपज मंडी' में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक यात्रा की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में मौजूद नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर अपने नेताओं का स्वागत किया।
इस समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद, नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन द...



