Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लॉजिस्टिक्स

सिंगापुर की कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, निवेश के विस्तार पर हुई चर्चाएं

सिंगापुर की कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, निवेश के विस्तार पर हुई चर्चाएं

राष्ट्रीय
लखनऊ, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को विदेशी निवेशकों से निरंतर समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में सिंगापुर की अग्रणी एकीकृत कंटेनर लॉजिस्टिक्स कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रबंध निदेशक रीन पील पेडरसन ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। पेडरसन के साथ भारत, बांग्लादेश एवं श्रीलंका क्षेत्र के बिजनेस डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अफेयर्स के हेड विवेक शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योगों के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल तथा राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से ...
स्टील अथॉरिटी और राइट्स के बीच डीजल लोकोमोटिव लीजिंग का समझौता

स्टील अथॉरिटी और राइट्स के बीच डीजल लोकोमोटिव लीजिंग का समझौता

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने संयंत्रों और खानों में लॉजिस्टिक्स और प्रचालन दक्षता को मजबूत करने के लिए नवरत्न उपक्रम राइट्स लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर सेल की ओर से कार्यपालक निदेशक (प्रचालन) पीके बैसाखिया और राइट्स की ओर से कार्यपालक निदेशक (तकनीकी सेवाएं) संदीप जैन ने सेल और राइट्स के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का मकसद सेल के प्लांट्स और माइंस में उसके डीजल लोकोमोटिव फ्लीट के ऑपरेशन और मेंटेनेंस को बेहतर बनाना है। इस्पात मंत्रालय ने बताया कि भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की ओर अपनी गति को तेज कर रहा है। इसी तरह राइट्स लिमिटेड डीजल लोकोमोटिव संचालन और रखरखाव में मूल्यवान विशेषज्ञता प्रदान करना जारी रखे हुए है...