Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लखनऊ

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट का रुख लगातार जारी है। सोना आज 6,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 7,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 19 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की दर्ज की गई है। सोने की कीमत में कमजोरी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,53,160 रुपये से लेकर 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,40,390 रुपये से लेकर 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,53,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने ...
लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को बदमाशों ने गोली मारी

लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को बदमाशों ने गोली मारी

अपराध
लखनऊ, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी अवधेश कुमार पाठक (60) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना शॉपिंग स्क्वायर-दो में हुई, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आगे की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि अवधेश कुमार पाठक मूल रूप से संत कबीरनगर जिले के ग्राम हावपुर गड़ारी के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में गोसाईगंज के ग्राम कबीरपुर में निजी आवास में रहकर शॉपिंग स्क्वायर–एक, शॉप संख्या–222 में “रसोई बाई मां” नाम से दुकान चला रहे थे। उनकी पत्नी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि शुक्रवार रात को उनके पति दुकान से सामान अपनी कार में रख रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गो...
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय
लखनऊ, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार सुबह बम होने की सूचना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से यात्रियों को सुरक्षित उतार कर बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षाकर्मी चेकिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सुबह 08:46 बजे दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या (6ई-6650) में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर 09:17 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों को उतार कर विमान को तत्काल आइसोलेशन वे में पार्क कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान के बाथरूम में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिस पर “प्लेन में ...
उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं, उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है : पुष्कर सिंह धामी

उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं, उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है : पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय
लखनऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है। वे बुधवार को पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग पर्व के शुभारम्भ पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित यह कौथिग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की साझा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अद्भुत मंच है। उन्होंने कहा कि लोकगीत, लोकनृत्य, लोकभूषा, हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योगों की झलक न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखती है, बल्कि स्थानीय शिल्पकारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ संकल्प को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री धामी ने पर्वतीय महापरिषद के 25 वर्षों के सांस्कृ...
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख दिख रहा है। सोने की कीमत में इस कमी के चलते 24 कैरेट सोना आज 1,40,450 रुपये से लेकर 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,740 रुपये से 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है, जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,450 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,40,500 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सो...