Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रामचंद्र मुरलीधर रायमलानी

एमके संस फाइन ज्वेल्स का आईपीओ लॉन्च, पहले दिन 65 % सब्सक्रिप्शन

एमके संस फाइन ज्वेल्स का आईपीओ लॉन्च, पहले दिन 65 % सब्सक्रिप्शन

आर्थिक
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी एमके संस फाइन ज्वेल्स लिमिटेड ने आज अपने 275.40 crore रुपये के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के लिये लॉन्च किया। कंपनी मुंबई और अहमदाबाद में शोरूम नेटवर्क के माध्यम से सोना, हीरा और अमेरिकन डायमंड के आभूषणों की खुदरा बिक्री तथा विभिन्न प्रकार की अंगूठियाँ, हार, चूड़ियाँ, झुमके, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र और कस्टमाइज़्ड ज्वेलरी की डिजाइनिंग करती है। निवेशक 30 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। लॉन्च के पहले दिन अंत तक इस इश्यू का कुल सब्सक्रिप्शन 65 % रहा, जबकि रिटेल इन्वेस्टर के लिए रिज़र्व पोर्शन में केवल 23 % सब्सक्रिप्शन मिला। क्लोज़िंग के बाद 2 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और उसी दिन अलॉटेड शेयर सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शेयर ...