Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राज्यसभा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया और चर्चा की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द इस ट्रेड डील के सभी बिंदुओं पर स्वयं विस्तृत बयान जारी करेगी और सरकार इस पर चर्चा के लिए भी तैयार है। नड्डा ने खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा की मांग का उनका तरीका गैर-जिम्मेदाराना है और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद ही सदन में पूरी जानकारी देने को तैयार है, तब नारेबाजी और व्यवधान लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से टैरिफ में कटौती की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस विषय ...
सुनेत्रा पवार को चुना गया राकांपा एपी विधायक दल का नेता

सुनेत्रा पवार को चुना गया राकांपा एपी विधायक दल का नेता

राष्ट्रीय
मुंबई, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के विधानभवन परिसर में शनिवार को राकांपा एपी विधायक दल की बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा अजीत पवार को आम सहमति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद, सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। राकांपा एपी विधायक दल की यह बैठक शनिवार को विधान भवन परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश राकांपा एपी के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। फिर उपस्थित विधायकों और नेताओं ने अजीत पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा अजीत पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे छगन भुजबल ने अनुमोदित किया। इस प्रस्ताव को आम सहमति से मंज़ूरी दी गई। प्रदेश राकांपा एपी अध्यक्ष सुनील तटकरे सुनेत्रा पवार को आम सहमति से विध...
कांग्रेस ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को फिर से चालू करने की मांग की

कांग्रेस ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को फिर से चालू करने की मांग की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को फिर से चालू किए जाने की मांग की है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पूछा कि सरकार बताए किए वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में किसकी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने से पहले कॉलेज को कोई समय क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने कहा कि सरकार कोई कार्रवाई करने से पहले तहकीकात कर सकती थी। बिना किसी जांच और विधि अनुसार तरीका अपनाए बिना यह कार्रवाई क्यों की गई? सरकार ने सितंबर में जब छात्रों को दाखिला दिया था, उसी समय जांच क्यों नहीं की? सरकार अब शिक्षा के क्षेत्र में भी सांप्रदायिकता फैला रही है। उन्होंने कहा कि जो भी इस सांप्रदायीकरण का विरोध करता है, उसे...