Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मुनाफा

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के साथ ट्रेड डील का सकारात्मक प्रभाव घरेलू बाजार में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। शेयर बाजार ने आज अद्भुत तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआत में ही निफ्टी ने जोरदार उछाल दर्ज किया और ऑल टाइम हाई के करीब पहुँच गया। हालांकि, मुनाफा वसूली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट भी आई, लेकिन ये दोनों सूचकांक अभी भी मजबूती बनाए हुए हैं। सुबह 11 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स 2.51 प्रतिशत और निफ्टी 2.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ट्रेड कर रहे थे। सुबह 11 बजे तक के कारोबार में दिग्गज स्टॉक जैसे अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, जियो फाइनेंशियल, इंटरग्लोब एवियेशन और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 9.91 प्रतिशत से लेकर 4.95 प्रतिशत तक की मजबूती देखी गई। वहीं, नेस्ले, ओएनजीसी और आईटीसी के शेयरों में 1.07 प्रतिशत से लेकर 0.54 प्रतिशत की कमी आई। ...
शायोना इंजीनियरिंग के शेयरों में तेजी, आईपीओ निवेशकों ने मुनाफा कमाया

शायोना इंजीनियरिंग के शेयरों में तेजी, आईपीओ निवेशकों ने मुनाफा कमाया

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, भारी फैब्रिकेशन, कास्टिंग, फॉर्जिंग, रिवर्स इंजीनियरिंग और टर्न-की प्रोजेक्ट मशीनरी के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी शायोना इंजीनियरिंग के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में फ्लैट एंट्री करते हुए अपने आईपीओ निवेशकों को थोड़ी निराशा दी। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 144 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग बिना किसी उतार-चढ़ाव के 144 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये शेयर 137.40 रुपये तक गिर गए, लेकिन बाद में खरीदारों की लिवाली ने स्थिति में सुधार किया। पूरे दिन के कारोबार के बाद कंपनी के शेयर 151.20 रुपये पर बंद हुए, जिससे पहले दिन के कारोबार के बाद कंपनी के आईपीओ निवेशक फ्लैट लिस्टिंग के बावजूद प्रति शेयर 7.20 रुपये यानी 5 प्रतिशत का मुनाफा कमाने में सफल रहे। शाय...
एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स में 15 फीसदी गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का मूल्य लुढ़का

एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स में 15 फीसदी गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का मूल्य लुढ़का

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कमोडिटी मार्केट में आज सिल्वर फ्यूचर्स में जोरदार गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 15 प्रतिशत तक टूट गया। भारी गिरावट के कारण आज शाम 3:30 बजे तक इसकी कीमत 3,42,390 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी। इस बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों की रुचि सिल्वर फ्यूचर्स में फिर से बढ़ने लगी, जिससे इसकी कीमत में कुछ सुधार दिखाई देने लगा। शाम 5:30 बजे एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 15,000 रुपये से अधिक की रिकवरी कर 10.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,57,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कल 29 जनवरी को सिल्वर फ्यूचर्स 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुँचा था, लेकिन मुनाफा वसूली के कारण 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। आज एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 3,83,646 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर...
आईओबी का तीसरी तिमाही में मुनाफा 56 फीसदी बढ़कर 1,365 करोड़ रुपये

आईओबी का तीसरी तिमाही में मुनाफा 56 फीसदी बढ़कर 1,365 करोड़ रुपये

आर्थिक
नई दिल्‍ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सार्वजनिक क्षेत्र के **इंडियन ओवरसीज बैंक** (**आईओबी**) ने चालू वित्त वर्ष **2025-26** की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। **31 दिसंबर** को समाप्त चालू वित्त वर्ष की **अक्टूबर-दिसंबर** तिमाही में **आईओबी** का **शुद्ध लाभ** **56.2 फीसदी** बढ़कर **1,365 करोड़ रुपये** हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने **874 करोड़ रुपये** का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। इंडियन ओवरसीज बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि **अक्टूबर-दिसंबर** तीसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय पिछले वित्‍त वर्ष **2024-25** की समान अवधि के **8,409 करोड़ रुपये** से बढ़कर **9,672 करोड़ रुपये** हो गई। बैंक का **परिचालन लाभ** **दिसंबर 2024** तिमाही के **2,266 करोड़ रुपये** से बढ़कर **2,603 करोड़ रुपये** हो गया। **आईओबी** के मुताबिक **ब्याज आय** **7,112 करो...
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से बेंचमार्क इंडेक्स **सेंसेक्स** और **निफ्टी** की चाल लगातार ऊपर नीचे होने लगी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद **सेंसेक्स** 0.17 प्रतिशत और **निफ्टी** 0.13 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से **कोल इंडिया**, **ओएनजीसी**, **टाटा स्टील**, **एक्सिस बैंक** और **एनटीपीसी** के शेयर 2.69 प्रतिशत से लेकर 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, **कोटक महिंद्रा**, **आयशर मोटर्स**, **टीसीएस**, **सिप्ला** और **एशियन पेंट्स** के शेयर 1.39 प्रत...