Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मिनी मॉल

बस्तर में मिनी मॉल और निजी सीबीएसई स्कूल स्थापित करने निवेशक आमंत्रित

बस्तर में मिनी मॉल और निजी सीबीएसई स्कूल स्थापित करने निवेशक आमंत्रित

छत्तीसगढ़, राज्य
बस्तर जिले के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने एक नई पहल की है, जिसमें आधुनिक मनोरंजन, व्यापार और उच्च स्तर की स्कूल शिक्षा का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत 15 जिलों के भीतर 50 से अधिक विकासखंडों को लक्षित किया गया है, जहां वर्तमान में मल्टीप्लेक्स और निजी सीबीएसई स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। पहले चरण में सिनेमाघर और व्यवस्थित खुदरा बाजार से वंचित क्षेत्रों में मिनी मॉल के निर्माण को गति दी जा रही है। प्रत्येक मॉल में न्यूनतम 8,000 वर्ग फीट के उपयोग योग्य क्षेत्र में कम से कम 100 सीटों वाला मल्टीप्लेक्स, पाँच रिटेल दुकानें और व्यवस्थित फूड कोर्ट शामिल होना अनिवार्य है। भूमि की लागत को छोड़कर, इस परियोजना के लिए न्यूनतम 5 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश तय किया गया है। इसके अलावा, अधोसंरचना अनुदान के साथ-साथ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत उपलब्ध सभी निवेश प्रोत्...