Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मिनरल ब्लॉकों

रिकॉर्ड खनन ब्लॉक नीलामी और पारदर्शी शासन व्यवस्था के साथ राजस्थान खनन क्षेत्र में सबसे आगे

रिकॉर्ड खनन ब्लॉक नीलामी और पारदर्शी शासन व्यवस्था के साथ राजस्थान खनन क्षेत्र में सबसे आगे

विशेष समाचार
जयपुर, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। खनिज संपदा से समृद्ध राजस्थान अब केवल खनिज उत्पादन ही नहीं, बल्कि माइनिंग पोर्टल पर ई‑नीलामी तथा सुव्यवस्थित खनन ब्लॉकों के परिचालन के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। पारदर्शी ई‑नीलामी, व्यवस्थित खनिज अन्वेषण और नए मिनरल ब्लॉकों को शीघ्र परिचालन में लाने की रणनीति ने प्रदेश को इस क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है। गत सितम्बर माह तक देश में कुल 739 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी हुई, जिनमें से 141 ब्लॉकों की नीलामी राजस्थान में हुई—यह उपलब्धि स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि यहाँ 102 ब्लॉकों की नीलामी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही हुई। मुख्यमंत्री एवं खान मंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खान विभाग ने योजनाबद्ध कार्यप्रणाली, नियमित समीक्षा और प्रक्रियागत नवाचार अपनाए, जिससे राजस्थान को देश के लिए मॉडल प्रदेश के रूप में स्थापित किया गया। राजस्थान न केव...