Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मांग

रेल कर्मचारियों ने उठाई मांगें, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

रेल कर्मचारियों ने उठाई मांगें, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर विभिन्न लंबित एवं न्यायसंगत मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर सोमवार को पूरे भारतीय रेल में 'अखिल भारतीय मांग दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे की सभी शाखाओं में धरना-प्रदर्शन, रैलियां और सभाएं आयोजित की गईं। रेल कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता (केएमए) दरों में वृद्धि, लेवल-1 के 30 प्रतिशत पदों को लेवल-2 में उन्नयन, लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरना, बढ़ते रेल नेटवर्क को देखते हुए अतिरिक्त पदों का सृजन, लेवल-8 व 9 में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी भत्ता, जोखिम व कठिनाई भत्तों में वृद्धि, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करना, कर्मचारियों के माता-पिता को पास/पीटीओ व चिकित्सा सुविधा में शामिल करना, प्वाइंट्समैन श्रेणी के ल...
सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में मामूली गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। एक दिन की जोरदार तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज हाजिर चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमतें पौने तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आस-पास बनी हुई हैं। इस गैस में परिवर्तन के कारण देश के विभिन्न सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमत 2,59,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच में चल रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट के बाद ये धातु 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसके अतिरिक्त, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,59,700 रुपये की दर पर बेची जा रही है। वहीं, जयपुर, सूरत और पुणे में इस धातु के दाम 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। बेंगलुरु में चांदी 2,60,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवन...