Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मतदान सूची

वोट चोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च, मगरलोड में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

वोट चोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च, मगरलोड में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, और जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड ने कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में रविवार को पैदल मार्च निकाला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत बाफना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मगरलोड के प्रमुख मार्गों से रैली शुरू की, जहाँ उन्होंने निर्वाचन व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता की माँग की। रैली के बाद, मगरलोड बस स्टैंड के मुख्य चौक में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ी ऐसी समस्याएँ अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत बाफना ने क...