Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मतदान‑केंद्र

सूरजपुर में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण पर बैठक, प्रतापपुर में अनुभाग बदलने को मिली स्वीकृति

सूरजपुर में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण पर बैठक, प्रतापपुर में अनुभाग बदलने को मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़, राज्य
सुरजपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आगामी विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण को मद्देनज़र रखते हुए जिले में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई, जहाँ विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर के अंतर्गत रहने वाले मतदाताओं की सुविधा हेतु कुछ केंद्रों के अनुभागों के स्थानांतरण पर सहमति बनी। बैठक का संचालन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेना जमील के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2027 को लागू होने वाली अर्हता तिथि को देखते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के निर्देश जारी ...