Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मतदान

दीपके व नेहा बोरा: चुनाव अधिकारों का संघर्ष व्यक्तिगत या दल तक सीमित नहीं

दीपके व नेहा बोरा: चुनाव अधिकारों का संघर्ष व्यक्तिगत या दल तक सीमित नहीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके और अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसए) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव अधिकारों के लिये उनका संघर्ष किसी एक व्यक्ति या किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है; यह उन गरीब नागरिकों के लिये है जिनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। वार्ता प्रेस क्लब में हुई, जहाँ नेहा बोरा के भाषण के बाद भी भीड़ में हंगामा हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, फिल्म अभिनेता प्रकाश राज तथा विभिन्न वामपंथी छात्र नेता‑कार्यक्षेत्री उपस्थित थे। बोरा ने कहा, “लगभग 13 करोड़ लोग मतदाता सूची से बाहर कर दिए गये हैं, इसलिए यह आंदोलन किसी विशेष बैनर या झंडे तक सीमित नहीं है; यह हिंदुस्तान के आम व गरीब घरों में जीवित है। यह आंदोलन कर्नाटक के फ्रीडम पार्क, दिल्ली के जंतर‑मंतर, मुंबई के ...

ट्रंप ने रिपब्लिकन से आगामी चुनावों का राष्ट्रीयकरण करने का आग्रह किया

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से आगामी चुनावों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की अपील की है। यह बयान ऐसे समय आया है जब उनका प्रशासन वर्ष के अंत में होने वाले महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनाव से पहले चुनाव नियमों में बदलाव पर विचार कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के पूर्व उप निदेशक डैन बोंगिनो के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, "रिपब्लिकन को यह कहना चाहिए कि हम मध्यावधि चुनाव में कम से कम 15 जगहों पर जीतेंगे। उन्हें इस बार का चुनाव राष्ट्रीय भावना के तहत लड़ना चाहिए।" यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एफबीआई ने जॉर्जिया के फुल्टन काउंटी स्थित एक चुनाव कार्यालय की तलाशी ली थी, जो ट्रंप के 2020 में बाइडेन के खिलाफ हार के बारे में उनके बेबुनियाद दावों का केंद्र रहा है। ट्रंप ने आगे कहा, "हमारे पास कुछ र...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को निर्धारित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को निर्धारित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 जनवरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेगी। पार्टी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की और कहा कि भाजपा के संगठन पर्व–2024 के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 19 जनवरी से नामांकन किए जाएंगे और 20 जनवरी को अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह संपूर्ण प्रक्रिया पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय निर्वाचन मंडल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात सोमवार, 19 जनवरी को नामांकन होगा। उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन...
महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। नाना पाटेकर ने की मतदान की अपील अभिनेता नाना पाटेकर ने बीएमसी चुनाव में वोट डालने के बाद लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं वोट डालने के लिए तीन घंटे से ज्यादा सफर करके आया हूं, क्योंकि लोकतंत्र में यह जरूरी है। मैं तुरंत वापस जा रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।” इन सितारों ने भी डाला वोट अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचीं। इसके अलावा...
नोटा नहीं, उपलब्ध उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंः डॉ. भागवत

नोटा नहीं, उपलब्ध उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंः डॉ. भागवत

राष्ट्रीय
नागपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि, मतदान के दौरान सभी उम्मीदवारों को नकारने (नोटा) के बजाय उपलब्ध विकल्पों में से योग्य उम्मीदवार का चयन करना अधिक उचित है। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। डॉ. मोहन भागवत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य ‘भैय्याजी’ जोशी ने गुरुवार को महाल स्थित नागपुर नाइट हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के लिए पहुंचने वालों में ये दोनों सबसे पहले थे। मतदान के बाद डॉ. भागवत ने कहा कि ‘नोटा’ का प्रयोग सभी उम्मीदवारों को नकारने के समान है और यह लोकतंत्र की सबसे खराब स्थिति मानी जा सकती है। इससे वास्तव में अवांछित उम्मीदवारों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है। इसलिए उपलब्ध उम्मीदवारों में से योग्य और सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का चयन क...
अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। अक्षय कुमार ने डाला वोट, लोगों से की अपील अक्षय कुमार ने गुरुवार सुबह मतदान शुरू होते ही मुंबई के गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो हमें सिर्फ डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, ...