Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मजिस्ट्रेट कोर्ट

विधायक करनैल सिंह की याचिका खारिज

विधायक करनैल सिंह की याचिका खारिज

कानून
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हिंदी समाचार)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने भाजपा विधायक करनैल सिंह के विरुद्ध दायर आपराधिक मानहानि याचिका को खारिज कर दिया। विशेष जज रूबी नीरज कुमार ने याचिका को नकारते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका का कोई आधार नहीं है। सेशंस कोर्ट ने पहले 3 जुलाई को करनैल सिंह की याचिका पर सत्येंद्र जैन को नोटिस जारी किया था। करनैल सिंह ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी। 29 मई को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की आपराधिक मानहानि याचिका पर संज्ञान लिया था। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने करनैल सिंह को 6 जून को कोर्ट में उपस्थित होने का समन जारी किया था, जिसे करनैल सिंह ने सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी। सत्येंद्र जैन ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष दायर याचिका में कहा कि करनैल सिंह ने 19 ज...