प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा, आदमपुर हवाई अड्डे का नाम होगा श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 फरवरी को महान समाज सुधारक और समानता व करुणा के संदेशवाहक संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब का दौरा करेंगे। इस विशेष अवसर पर, वह आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री लुधियाना जिले के हलवारा हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। हलवारा, भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां विकसित नया सिविल एन्क्लेव बड़े विमानों जैसे ए320 का संचालन करने में सक्षम है। इससे पहले, यहां हवाई अड्डे का रनवे छोटा होने के कारण बड़े विमानों का संचालन नहीं हो पाता था।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि नए टर्मिनल भवन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से तैयार किया गया है। इसमें एलईडी...
