मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनीं, त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए
भोपाल, 28 अक्टूबर (हि.स.). मध्य प्रदेश शासन के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय चुनौतियों और नागरिकों की ज़रूरतों पर प्रकाश डाला।
मंत्रियों ने सभी समस्याओं पर ध्यानपूर्वक विचार किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय स्तर पर त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता थी, उन्हें शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
मंत्री लोधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास होगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की...
