Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बर्फ

उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर: पारा दाे डिग्री तक लुढ़का, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ की परत

उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर: पारा दाे डिग्री तक लुढ़का, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ की परत

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर छत्तीसगढ़ इन दिनों शीतलहरों की गिरफ्त में है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे रातें तो ठिठुरन भरी हो ही गई हैं, दिन में भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। पिछले 24 घंटों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने इस सीजन का सबसे कड़ा रूप दिखाया है। बलरामपुर जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पाट क्षेत्रों में तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच बना रहा। तापमान में इस तेज गिरावट के चलते पाट से लेकर आसपास के मैदानी इलाकों तक पाले की स्थिति बन गई है। सरगुजा संभाग के लगभग सभी जिलों में शीतलहर का असर बना हुआ है। अंबिकापुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन की तुलना में और नीचे रहा। हालांकि दिन के समय धूप निकली, लेकिन ठंडी ह...
बलरामपुर में कड़ाके की ठंड, महावीरगंज–विजयनगर में तापमान 4 डिग्री तक गिरा

बलरामपुर में कड़ाके की ठंड, महावीरगंज–विजयनगर में तापमान 4 डिग्री तक गिरा

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शीतलहर ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत महावीरगंज और विजयनगर ग्राम पंचायत में बीती रात न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरा इलाका ठिठुर उठा। कड़ाके की ठंड के चलते देर रात और तड़के सुबह खेतों में फसलों के ऊपर बर्फ की चादर जमी हुई नजर आई। वहीं, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशों पर भी बर्फ की परत साफ दिखाई दी। अचानक बढ़ी ठंड से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे शीतलहर का प्रभाव और तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।...