मध्य प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण और वन्यजीव संरक्षण के लिए नई पहल की घोषणा
भोपाल, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसान कल्याण और प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसान कल्याण वर्ष के तहत किसानों की फसलों को कृष्णमृग और नीलगाय जैसे जंगली जानवरों के नुकसान से बचाने के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कई कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को शाजापुर जिले के ग्राम रंथभंवर में चल रहे प्रोजेक्ट एन्टीलोप ट्रांसलोकेशन के द्वितीय चरण का निरीक्षण किया। इस अभियान के तहत कृष्णमृग को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए विशेष टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बोमा पद्धति से शुरू किया गया यह रेस्क्यू अभियान, दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम की मदद से, वन्यजीवों को बिना चोट के निर्धारित सुरक्षित वन क्षेत्रों में पहुँचाने के उद्देश्य से चल रह...
