Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रशासन

<strong>बम्हनी में 120 किसान धान बेचने से वंचित, मांगी कर्ज माफी</strong>

बम्हनी में 120 किसान धान बेचने से वंचित, मांगी कर्ज माफी

छत्तीसगढ़, राज्य
कोंडागांव, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बम्हनी धान खरीद केंद्र के अंतर्गत आने वाले बम्हनी, संबलपुर, इसलनार, कारसिंग, चारगांव, चमई, हंगुआ, तोतर और धंसुली गांव के ग्रामीण किसान गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। वहाँ के धन खरीद केंद्र में 120 से अधिक किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं। कई किसानों को टोकन ही नहीं मिल पाया, जिसके कारण वे धान बेचने नहीं पहुँच सके। इसी संबंध में, मंगलवार को, पीड़ित किसान कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या को प्रस्तुत कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि कई किसानों ने समय पर पंजीकरण किया और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए, तब भी उन्हें टोकन जारी नहीं किया जा रहा है। किसानों को केंद्रों पर यह कहकर लौटाया जा रहा है कि “सर्वर की समस्या है”, नाम सूची में नहीं है या उपर से आदेश नहीं आया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने खेतों में मेहनत से धान तैयार किया है, जो ...
बस्तर पंडुम में एक हजार बच्चों का सामूहिक नृत्य प्रदर्शन

बस्तर पंडुम में एक हजार बच्चों का सामूहिक नृत्य प्रदर्शन

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति यहां बस्तर पंडुम के संभागस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर इसका शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बस्तर पंडुम के संभागस्तरीय कार्यक्रम में एक हजार स्कूली बच्चों के द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा, जिसे लेकर जोरदार तैयारी चल रही है। बस्तर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीते दिनों मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा के साथ ही वीडियो कॉन...
जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान का आश्वासन

जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान का आश्वासन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला कलेक्टोरेट में सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगें, शिकायतें और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने लोगों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राशन कार्ड, चिकित्सा व आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन सहित कई विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में पुसौर विकासखंड के ग्राम छिछोरउमरिया निवासी रामगोपाल चौहान एवं रामकुमार चौहान ने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकान की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का आवेदन दिया। आवेदकों ने बताया कि पटवारी द्वारा जांच एवं पंचनामा तैयार कर प्रकरण तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है, परं...
कलेक्टर ने परीक्षा की तैयारी के लिए ‘कोलाहल’ पर लगाया सख्त प्रतिबंध

कलेक्टर ने परीक्षा की तैयारी के लिए ‘कोलाहल’ पर लगाया सख्त प्रतिबंध

छत्तीसगढ़, राज्य
जगdalpur, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिला प्रशासन ने आगामी स्कूली और महाविद्यालयीन परीक्षाओं के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। छात्रों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का खलल न पड़े और वे एकाग्रचित्त होकर अपनी तैयारी कर सकें, इस उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आकाश छिकारा ने पूरे बस्तर जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी इस आदेश के अनुसार, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे और तीव्र ध्वनि उत्पन्न करने वाले अन्य यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी। कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं निकट हैं, ऐसे में शोर-शराबे से विद्...
मुख्यमंत्री साय का कोरबा और अंबिकापुर जिला दौरा

मुख्यमंत्री साय का कोरबा और अंबिकापुर जिला दौरा

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को कोरबा और सरगुजा जिला का दौरा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे कोरबा रवाना होंगे, जहां ग्राम रिस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे वे रायपुर लौटेंगे।...
तमनार में जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों का विरोध जारी

तमनार में जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों का विरोध जारी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में गारे पेलमा सेक्टर-1 परियोजना से संबंधित प्रस्तावित जनसुनवाई पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रशासनिक कारणों से निरस्त है, लेकिन क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच इस परियोजना को लेकर असंतोष और विरोध का माहौल अभी भी बना हुआ है। परियोजना से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई के निरस्त होने के बावजूद उनकी आशंकाएं खत्म नहीं हुई हैं। ग्रामीण अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं और पर्यावरणीय नुकसान, विस्थापन और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक उन्हें परियोजना से जुड़ी वास्तविक जानकारी पारदर्शिता के साथ नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता और उन्हें पूर्ण विश्वास में नहीं लिया जाता, तब तक वे अपनी जमीन देने के ल...
जांजगीर चांपा: हाई टेंशन टावर पर आत्महत्या की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जांजगीर चांपा: हाई टेंशन टावर पर आत्महत्या की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। धान खरीद का टोकन नहीं मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी, जिसे जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू करके गिरफ्तार कर लिया। इस व्यक्ति ने प्रशासन और ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए धमकाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, ग्राम कसौंदी के निवासी अनिल गड़ेवाल (38 वर्ष) ने धान बिक्री का टोकन न मिलने पर टावर पर चढ़कर हंगामा किया और मौजूद लोगों को गाली-गलौज करते हुए आत्महत्या की धमकी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को सूचित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तीन घंटे तक आरोपी को समझाने का प्रयास किया। हालांक...
पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, कोलकाता समेत कई जिलों में तबादले

पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, कोलकाता समेत कई जिलों में तबादले

राष्ट्रीय
कोलकाता, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल पुलिस में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। राज्य सचिवालय नबान्न ने कोलकाता समेत राज्य पुलिस के विभिन्न पदों पर तैनात कुल 27 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में मुर्शिदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक की पदावनति पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। हाल में हुई बेलडांगा हिंसा के मद्देनजर मुर्शिदाबाद के एसपी सनी राज को उनके पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह धृतिमान सरकार को नए एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है। धृतिमान सरकार इसे पूर्व में झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिलों में अपनी सख्त प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। सनी राज को अब एसएस, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पद पर भेजा गया है। खास बात यह है कि उसी दिन जांच एजेंसी एनआईए ने बेलडांगा हिंसा मामले की...
तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा प्रभावित

तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा प्रभावित

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से रायपुर लौटने से ठीक पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी पाई गई। हालांकि समय पर समस्या का पता चलने से किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सुरक्षित रूप से रायपुर रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय नारायणपुर जिले के दौरे पर विभिन्न शासकीय एवं विकास कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद जब वे रायपुर के लिए प्रस्थान करने वाले थे, तभी तकनीकी जांच के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी सामने आई। इसके बाद संबंधित तकनीकी टीम द्वारा हेलीक...
जशपुर में वार्षिक पुलिस निरीक्षण: डीआईजी ने परेड की सलामी और समस्याएं सुनीं

जशपुर में वार्षिक पुलिस निरीक्षण: डीआईजी ने परेड की सलामी और समस्याएं सुनीं

छत्तीसगढ़, राज्य
जशपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की सलामी से हुई, जिसके बाद उन्होंने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट की गहन समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। निरीक्षण परेड में जशपुर पुलिस के कुल 134 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। परेड निरीक्षण के उपरांत डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केंद्र स्थित वाहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय वाहनों की वर्तमान स्थिति, रखरखाव और लॉग बुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने वाहन चालकों को शासकीय वाहनों को सदैव सुचारु और सुरक्षित स्थिति में रखने के निर्देश दिए। ...