Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रदर्शनी

भगवान बुद्ध के ‘देवनीमोरी अवशेष’ कोलंबो में प्रदर्शित होंगे

भगवान बुद्ध के ‘देवनीमोरी अवशेष’ कोलंबो में प्रदर्शित होंगे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारत सरकार ने भगवान बुद्ध के अत्यंत पवित्र 'देवनीमोरी अवशेषों' को प्रदर्शनी के लिए श्रीलंका भेजने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और अधिक सशक्त बनाना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अप्रैल 2025 के श्रीलंका दौरे के विजन को आगे बढ़ाते हुए यह प्रदर्शनी कोलंबो के गंगारामया मंदिर में आयोजित की जाएगी। ये पवित्र अवशेष 4-10 फरवरी 2026 तक कोलंबो में सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए होंगे और 11 फरवरी 2026 को वापस लौटेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य साझा बौद्ध विरासत को मजबूत करना और दक्षिण एशिया में शांति का संदेश देना है।भारत का प्रतिनिधिमंडल गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री ह...
महासमुंद में सिरपुर महोत्सव: विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दिखेगा विकास का स्वरूप

महासमुंद में सिरपुर महोत्सव: विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दिखेगा विकास का स्वरूप

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुंद, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में एक से तीन फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्य...
भोपाल में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, सकल हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन

भोपाल में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, सकल हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के खेल मंत्री **विश्वास सारंग** के पिता और पूर्व राज्यसभा सांसद **स्व. कैलाश सारंग** की प्रतिमा से भोपाल में छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। **अटल पथ** स्थित पार्क में अनावरण के लिए रखी गई प्रतिमा में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इसे लेकर **सकल हिंदू** और **कायस्थ समाज** ने **बुधवार** को **रोशनपुरा चौराहे** पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। **बुधवार** दोपहर में सकल हिंदू और कायस्थ समाज ने प्रदर्शन किया। दोपहर **12 बजे** समाज के कई लोग रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों के हाथों में स्व. सारंग से संबंधित तख्तियां और पोस्टर थे। करीब एक घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने **अटल पथ** ...
मप्र स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

मप्र स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में चल रही दो दिवसीय मध्य प्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज (सोमवार) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट का शुभारंभ करेंगे और प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन के अनुसार शुभारंभ स्टार्टअप पिचिंग सेशन फाइनल्स से होगा, जिसमें चयनित स्टार्टअप्स अपने नवाचार, स्केलेबिलिटी और निवेश संभावनाओं को विशेषज्ञ जूरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शासन, निवेशक और स्टार्टअप इकोसिस्टम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें प्रदेश के स्टार्टअप्स द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों, उत्पादों और समाधानों का प्रदर्...