Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पशु चिकित्सा

एमसीबी: पशु चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर नवजात बछड़े को दी नई जिंदगी

एमसीबी: पशु चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर नवजात बछड़े को दी नई जिंदगी

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां गांव में पशु चिकित्सा सेवाओं ने संवेदनशीलता और पेशेवर दक्षता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। गांव के पशुपालक राजकमल की मादा गाय के प्रसव के दौरान नवजात बछड़ा डिस्टोकिया जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा था, जिसमें बछड़ा गर्भ में फंस जाने से मां और बच्चे दोनों की जान पर खतरा बन जाता है। स्थिति अत्यंत नाजुक होने पर तत्काल एमवीयू 1962 की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डॉ. विनोद सिंह और डॉ. बी. के. तांजे अपनी टीम के साथ रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंचे। उनके साथ पैरावेट उपासना यादव और पंकज भी मौजूद रहे। सीमित संसाधनों और कठिन हालात के बावजूद चिकित्सकों ने बिना देरी किए जटिल शल्य चिकित्सा का निर्णय लिया। पूरी सावधानी, आत्मविश्वास और विशेषज्ञता के साथ ऑपरेशन किया गया, जिसमें काफी मशक्कत के बाद...
अनूपपुर: हिंसक वन्यप्राणी ने किया गाय पर हमला, आहार की तलाश में देर रात पहुंचा गांव

अनूपपुर: हिंसक वन्यप्राणी ने किया गाय पर हमला, आहार की तलाश में देर रात पहुंचा गांव

मध्य प्रदेश, राज्य
अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी में जहां तीन हाथियों के लगातार विचरण से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं रोहिलाकछार गांव में रविवार रात एक हिंसक वन्यप्राणी ने गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह जानवर रात के समय गांव में आहार की तलाश करता रहा। जैतहरी के ग्राम पंचायत क्योटार के रोहिलाकछार गांव में बाबूलाल यादव जंगल से वापस लौट रहे थे, तभी गांव के आंगनवाड़ी के पास अचानक उस हिंसक वन्यप्राणी ने गाय पर हमला किया और उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं। कुछ देर हंगामा होने पर जानवर जंगल की ओर भाग गया। लेकिन देर रात वह फिर से गांव में आ गया और आहार की खोज में छानी में चढ़ गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसे गांव से बाहर खदेड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग जैतहरी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आसपास के वन क्षेत्र में उस हिंसक...