Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: परेड

जशपुर में वार्षिक पुलिस निरीक्षण: डीआईजी ने परेड की सलामी और समस्याएं सुनीं

जशपुर में वार्षिक पुलिस निरीक्षण: डीआईजी ने परेड की सलामी और समस्याएं सुनीं

छत्तीसगढ़, राज्य
जशपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की सलामी से हुई, जिसके बाद उन्होंने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट की गहन समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। निरीक्षण परेड में जशपुर पुलिस के कुल 134 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। परेड निरीक्षण के उपरांत डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केंद्र स्थित वाहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय वाहनों की वर्तमान स्थिति, रखरखाव और लॉग बुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने वाहन चालकों को शासकीय वाहनों को सदैव सुचारु और सुरक्षित स्थिति में रखने के निर्देश दिए। ...
जयपुर में पहली बार हुई सेना दिवस परेड, हजारों लोगों ने नजदीक से देखे अत्याधुनिक हथियार

जयपुर में पहली बार हुई सेना दिवस परेड, हजारों लोगों ने नजदीक से देखे अत्याधुनिक हथियार

राष्ट्रीय
जयपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय सेना की 78वीं सेना दिवस परेड बुधवार को पहली बार आर्मी एरिया से बाहर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर आयोजित की गई। परेड को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों लोग उमड़े। परेड के दौरान सेना की आधुनिक सैन्य शक्ति और परंपरागत शौर्य का प्रदर्शन किया गया। आम लोगों ने ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और अन्य अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों को नजदीक से देखा। आकाश में अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों ने फ्लाई-पास्ट कर युद्धक क्षमताओं का प्रदर्शन किया और हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा की गई। परेड की शुरुआत ऑपरेशन 'सिंदूर' में शहीद जवानों को मरणोपरांत सेना मेडल (वीरता) प्रदान करने के साथ हुई। इसी दौरान 1 पैरा स्पेशल फोर्स के शहीद लांस नायक प्रदीप कुमार की मां मंच पर सम्मान ग्रहण करते समय अचानक बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उन्हें संभाला और त...