Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: निर्मला भूरिया

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हितों के संरक्षण को राज्य सरकार की प्राथमिकता: मंत्री निर्मला भूरिया

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने आज आयोजित बैठक में कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं व सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने वाली अनिवार्य कड़ी हैं। मातृ‑शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार उनके हितों के संरक्षण, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके न्यायसंगत एवं व्यावहारिक माँगों का नियमानुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मंत्री भूरिया ने सोमवार को मंत्रालय में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस मंच पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की लंबित माँगों, सेवा‑सम्बन्धी समस्याओं तथा कार्य‑परिस्थितियों में सुधार के विभिन्न ...
योग हमारे स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने वाली सदियों पुरानी परंपरा – निर्मला भूरिया

योग हमारे स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने वाली सदियों पुरानी परंपरा – निर्मला भूरिया

मध्य प्रदेश, राज्य
झाबुआ, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। योग हमारी सदियों पुरानी परंपरा है, जिसके माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा सकता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने का हम सभी का दायित्व है। यह विचार मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने व्यक्त किए। वे सोमवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। निर्मला भूरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का युवाओं के लिए मार्गदर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता बताई। यह दिन हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को स्मरण कर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर प्रदान ...