Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धमाका

भोपाल के आईएसबीटी में वर्मा ट्रैवल्स की आठ बसों में लगी भीषण आग, 4‑5 करोड़ का नुकसान

भोपाल के आईएसबीटी में वर्मा ट्रैवल्स की आठ बसों में लगी भीषण आग, 4‑5 करोड़ का नुकसान

राष्ट्रीय
भोपाल, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में रविवार देर शाम वर्मा ट्रैवल्स की बसों में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार एक बस में लगी आग बहुत तेज़ी से फैल कर पास खड़ी दूसरी बसों तक पहुँच गई, और कुल मिलाकर आठ बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इनमें नागपुर‑अहमदाबाद, सूरत तथा बालाघाट, सिवनी और इंदौर रूट की बसें शामिल थीं। आग की सूचना मिलते ही राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि दामकलकर्मियों ने कई घंटे कठिन मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को खाली कर दिया गया और सुरक्षा घेरे की व्यवस्था की गई, ताकि बचाव‑राहत कार्य में कोई बाधा न आए। आसपास कई ऑयल टैंकर भी खड़े थे, जिससे आग के फैलने की आशंका बनी रही, पर अब तक कि...
ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ईरान में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। दोनों घटनाओं के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। ईरानी समाचार चैनल तेहरान टाइम्स के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में एक आवासीय इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ। शहर के फायर डिपार्टमेंट प्रमुख के हवाले से बताया गया कि इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट से इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी घटना ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में सामने आई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यहां हुई एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एक इमारत की दो मंजिलें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास ...