Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तमिलनाडु

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वीरापांड्या कट्टाबोम्मन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वीरापांड्या कट्टाबोम्मन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में स्वतंत्रता सेनानी वीरापांड्या कट्टाबोम्मन की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल “एक्स” पर एक भावनात्मक संदेश लिखते हुए कहा, “वीरापांड्या कट्टाबोम्मन ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के सामने झुकने से इनकार किया और निडर होकर उसका विरोध किया। उनकी वीरता, बलिदान और अपनी संप्रभुता की रक्षा के प्रति उनका अटूट संकल्प भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ गया है।” उपराष्ट्रपति ने आगे बताया कि वीरापांड्या कट्टाबोम्मन का जीवन संघर्ष और साहस का प्रतीक रहा है; उन्होंने गुलामी की बेड़ियों को ठुकराते हुए देशभक्तियों के जज्बे को जीवंत रखा और आने वाली पीढ़ियों के दिलों में अपनी प्रेरणा बनाकर रहे। इस अवस...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चेन्नई दौरा, लाएंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चेन्नई दौरा, लाएंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय
चेन्नई, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (हि.स.) — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग 11:30 बजे चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक यात्रा करेंगे और फिर वापस लौटेंगे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे, जिसमें सड़कों, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा। चेन्नई के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद, मोदी जी विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। यह यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर बुनियादी‑संरचना विकास को तेज़ करने के उद्देश्य से की जा रही है।...
होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रस्ताव खारिज, डीएमके ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रस्ताव खारिज, डीएमके ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के औद्योगिक शहर होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा खारिज किए जाने पर द्रमुक के सांसद पी. विल्सन ने सोमवार को राज्यसभा में सवाल उठाए। सांसद पी. विल्सन ने सदन में विशेष उल्लेख के दौरान होसुर में प्रस्तावित हवाईअड्डे का मामला उठाते हुए इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की। पी. विल्सन ने कहा कि होसुर तमिलनाडु का एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र है, जो दक्षिण भारत के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विधानसभा के पटल पर होसुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की स्थापना का वादा किया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निजी संचालक के साथ किए गए रियायत समझौते क...
वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा आज से कड़े प्रतिबंधों के साथ शुरू होगी

वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा आज से कड़े प्रतिबंधों के साथ शुरू होगी

राष्ट्रीय
कोयंबटूर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु में आज से कड़े प्रतिबंधों के बीच वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा प्रारंभ होगी। अदालत ने 30 जनवरी को पहले फरवरी से पर्वतारोहण की अनुमति का आदेश देते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अब तक यह यात्रा आमतौर पर मार्च, अप्रैल और मई में होती रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान अदालत के आदेश में जारी प्रतिबंधों का हर हालत में पालन करना होगा। कोयंबटूर जिला वन अधिकारी ने बताया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ श्रद्धालुओं को ही पर्वतारोहण की अनुमति होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्वत की तलहटी में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। पर्वतारोहण से पहले श्रद्धालुओं को तलहटी में स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। कोयंबटूर जिला वन अधिकारी के अनुसार, तीसरे, छठे और सातवें पर्वत पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। वन विभाग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तलह...
तमिलनाडु: किसानों ने सूखा राहत की मांग को लेकर मुंह में चूहा पकड़े प्रदर्शन किया

तमिलनाडु: किसानों ने सूखा राहत की मांग को लेकर मुंह में चूहा पकड़े प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय
त्रिची, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विभिन्न मांगों को लेकर अनूठे तरीके से प्रदर्शन करने वाले किसानों के समूह ने शनिवार को सूखा राहत की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष मुंह में चूहे को पकड़कर प्रदर्शन किया। इन किसानों का कहना है कि सूखे के कारण उन्हें चावल की जगह चूहा खाने की नौबत आ सकती है। देसिया थेनिधिया नाथिगल इनाइप्पु विवासयिगल संगम (नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के प्रमुख किसान नेता पी. अय्याकन्नु दक्षिण भारतीय नदियों को जोड़ने, सूखे से राहत, कर्ज माफी और फसलों के बेहतर दाम के लिए अपने अनूठे प्रदर्शनों के लिए जाने जाते हैं। इस बार अय्याकन्नु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान त्रिची कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ किसान चूहे को मुंह में पकड़कर, बिना शर्ट पहने, माथे पर पट्टी बांधकर अर्धनग्न अवस्था में प...
तमिलनाडु में पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं पर बेकाबू कार का हमला, 4 महिलाओं की मौत

तमिलनाडु में पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं पर बेकाबू कार का हमला, 4 महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय
पेरंबलूर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास एक पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में एक बेकाबू कार घुस गई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हुए। इस घटना में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है। रत्नमुदालालंबी से निकले 65 से अधिक श्रद्धालु, पारंपरिक रूप से समायपुरम मंदिर की पदयात्रा पर निकले थे। ये श्रद्धालु सलेम जिले के गेंगावल्ली क्षेत्र से यात्रा करते हुए आज सुबह लगभग 5 बजे पेरंबलूर जिले के सिरुवाचूर के पास त्रिची–चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर समायपुरम की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान, एक बेकाबू कार जो चेन्नई से त्रिची की ओर जा रही थी, पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। इस दुर्घटना...
पीएम मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न डॉ. एमजी रामचंद्रन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अलग-अलग संदेशों में डॉ. एमजी रामचंद्रन के बहुआयामी योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि तमिलनाडु के सामाजिक और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने तमिल संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. एम. जी. रामचंद्रन का तमिलनाडु की प्रगति में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। समाज के लिए डॉ. एमजी रामचंद्रन की दूरदर्शी सोच को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।...
पूरे तमिलनाडु में बिखरी पोंगल की खुशियां, हर्षोल्लास के साथ मना रहे त्योहार

पूरे तमिलनाडु में बिखरी पोंगल की खुशियां, हर्षोल्लास के साथ मना रहे त्योहार

राष्ट्रीय
चेन्नई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलों का प्रमुख पर्व पोंगल पूरे तमिलनाडु में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। पोंगल के लिए 14 जनवरी से 18 जनवरी तक स्कूल और कॉलेजों में 5 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है। इस त्योहार के लिए राज्य के विभिन्न बड़े शहरों से हजारों की संख्या में कामगार अपने गांव-घर और परिजनों तक पहुंचे हैं। सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश ‘थाई मास का जन्म’ कहलाता है। इसी पर्व को अन्य राज्यों में ‘मकर संक्रांति’ के रूप में सूर्य देव को धन्यवाद देने के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में आज पोंगल पर्व मनाया जा रहा है। पोंगल पर्व 2026 किसानों के पर्व और तमिलों के महान त्योहार के रूप में प्रसिद्ध पोंगल हर वर्ष तमिल माह ‘थाई’ की पहली तारीख को मनाया जाता है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुस...
नीति आयोग के चौथे निर्यात तैयारी सूचकांक में महाराष्ट्र शीर्ष पर

नीति आयोग के चौथे निर्यात तैयारी सूचकांक में महाराष्ट्र शीर्ष पर

आर्थिक
नई दिल्‍ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नीति आयोग ने निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2024 जारी किया है। आयोग के चौथे निर्यात तैयारी सूचकांक में महाराष्ट्र ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सूची में तमिलनाडु और गुजरात क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। यह सूचकांक भारत के 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर के माल निर्यात लक्ष्य और विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है। सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब का स्थान है। छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड शीर्ष स्थान पर रहा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव, गोवा तथा त्रिपुरा का स्थान है। ये सूचकांक भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की निर्यात के लिए तैयारी और क्षमता का एक विस्तृत मूल्या...
पोंगल उत्सव: मदुरै में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता की जोरदार तैयारी, मुख्यमंत्री स्टालिन भी होंगे शामिल

पोंगल उत्सव: मदुरै में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता की जोरदार तैयारी, मुख्यमंत्री स्टालिन भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय
मदुरै, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के मदुरै में पोंगल पर्व के अवसर पर गुरुवार से विश्व प्रसिद्ध अवनियापुरम, पालमेडु और अलंगानल्लूर जल्लीकट्टू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। ताई महीने (तमिल सौर कैलेंडर का एक महीना) के पहले दिन पोंगल पर्व पर 15 जनवरी को अवनियापुरम में, 16 जनवरी को पालमेडु में और 17 जनवरी को अलंगानल्लूर में पारंपरिक जल्लीकट्टू प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पालमेडु में 16 जनवरी को होने वाली जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन शामिल होंगे, जबकि 17 जनवरी को अलंगानल्लूर में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की उपस्थिति रहेगी। पोंगल पर्व के तहत मदुरै में आयोजित होने वाली पहली जल्लीकट्टू प्रतियोगिता अवनियापुरम जल्लीकट्टू के लिए अं...