धान खरीद में देरी से किसान का सब्र टूटा, टावर पर किया प्रदर्शन
जांजगीर-चांपा, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के नवागढ़ ब्लॉक स्थित कसौंदी गांव में धान खरीद और टोकन नहीं कटने की समस्या से परेशान एक किसान ने शनिवार को टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और पिछले दो घंटों से किसान को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कसौंदी गांव के निवासी किसान अनिल सूर्यवंशी धान की बिक्री नहीं हो पाने और समय पर टोकन नहीं कटने से मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। बताया जा रहा है कि किसान पर करीब 1.50 लाख रुपये का कर्ज है और धान खरीद का आज अंतिम दिन बताया जा रहा है। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीद व्यवस्था में लापरवाही और टोकन कटने में देरी के कारण क्षेत्र के कई किसान तनाव में हैं। अनि...




