Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: डॉ. निवेदिता शर्मा

सीहोर बाल समस्या समाधान शिविर में 75 आवेदन सुनीं, 66 का मौके पर समाधान हुआ

सीहोर बाल समस्या समाधान शिविर में 75 आवेदन सुनीं, 66 का मौके पर समाधान हुआ

मध्य प्रदेश, राज्य
सीहोर, 28 अक्टूबर (हि.स.) — मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा, सदस्य सोनम निनामा और अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में बुधवार को सीहोर प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभाकक्ष में बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्याओं की सुनवाई के लिये एक जिला स्तर का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 66 का मौके पर समाधान किया गया। शेष नौ आवेदन को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को भेज दिया गया। आयोग ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने तथा कार्रवाई का प्रतिवेदन आयोग एवं जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय में किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेश कुमार खरे ने बताया कि शिविर में शिक्षा, पुल...