भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया और चर्चा की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द इस ट्रेड डील के सभी बिंदुओं पर स्वयं विस्तृत बयान जारी करेगी और सरकार इस पर चर्चा के लिए भी तैयार है।
नड्डा ने खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा की मांग का उनका तरीका गैर-जिम्मेदाराना है और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद ही सदन में पूरी जानकारी देने को तैयार है, तब नारेबाजी और व्यवधान लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से टैरिफ में कटौती की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस विषय ...



