Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जिला परिवहन संघ

नारायणपुर एएसपी ने ट्रक चालकों को दिया सात निर्देश, ट्रैफ़िक प्रबंधन सुधारने के लिए

नारायणपुर एएसपी ने ट्रक चालकों को दिया सात निर्देश, ट्रैफ़िक प्रबंधन सुधारने के लिए

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले में बढ़ती यातायात समस्या और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चन्द्राकर के मार्गदर्शन में आज बुधवार को ट्रैफ़िक शाखा, जिला नारायणपुर ने जिला परिवहन संघ के पदाधिकारियों और ट्रक संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करना था। बैठक में एक गंभीर शिकायत उजागर हुई कि कुछ वाहन चालक रात के समय शराब की तलाश में घूम रहे हैं और आम नागरिकों के घरों में दरवाजा खटखटाते दिखे हैं। अधिकारियों ने सभी चालकों को ऐसे व्यवहार से पूरी तरह दूर रहने की सख्त चेतावनी दी और नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने का आग्रह किया। बैठक में दिए गए 07 प्रमुख दिशा-निर्देश इस प्रकार हैं: 1. नो-एंट्री का पालन अनिवार...