राष्ट्रीय युवा दिवस बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देकर जिम्मेदार नागरिक बनाने का अवसर: उदय प्रताप सिंह
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के राव रुक्मणीदेवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार व योग किया। उपस्थित जनों ने स्वामी विवेकानंद के रिकॉर्डेड संदेश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रेडियो के माध्यम से प्रसारित संदेश का भी श्रवण किया।
इस अवसर पर मंत्री सिंह ने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने महापुरुषों के विचारों से जोड़ना आवश्यक है, ताकि उनमें आत्मविश्वास, चरित्र विकास और राष्ट्रप्रेम की भावना उत्पन्न हो सके। राष्ट्रीय युवा द...
