Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जांजगीर-चाम्पा

केरा हसदेव नदी पुल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

केरा हसदेव नदी पुल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चाम्पा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जांजगीर-चाम्पा जिले में कानून व्यवस्था को बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चक्का जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम केरा में हसदेव नदी पुल के पास आवागमन अवरुद्ध करने वाले लोगों के विरुद्ध आज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को ग्राम मोहतरा के निवासियों ने गांव में भारी मात्रा में राखड़ डंपिंग किए जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राखड़ उड़ने से क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने केरा रोड स्थित हसदेव नदी पुल के पास सड़क को चारों ओर से घेरकर बैठते हुए आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया। चक्का जाम के दौरान राहगीरों और वाहनों को रोक ...