इंदौर में दूषित जल का प्रबंधन: सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाईयों की आवश्यकता
इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सांवेर तहसील के ग्राम कुमेडी और भांग्या क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा दूषित पानी खेतों, खाली जमीन और नालों में छोड़े जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा की। मंत्री सिलावट ने नगर निगम आयुक्त और इन्दौर विकास प्राधिकरण के सीईओ को भी इस मुद्दे के संबंध में अवगत कराया और दूषित जल छोड़ने वाली फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंत्री सिलावट के निर्देश पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी निधि वर्मा एवं प्रशासनिक टीम को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा। नगर निगम आयुक्त ने भी झोन अधिकारी और सीएआई सहित निगम अमले को मौके पर भेजा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डिलाईट इनोवेशन नामक फैक्टरी का आउटलेट चोक हो गया है और वह नाले में गंदा पानी छोड़ रही है। इस पर अ...


