बिहार विधान परिषद चुनाव: भाजपा‑जदयू गठबंधन को चार सीटें, भूमिहार समाज को पांच जीत
पटन, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बिहार विधान परिषद के चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन सीटों के चुनाव परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू गठबंधन को चार सीटें मिलीं, जिनमें तीन भाजपा और एक जदयू ने जीत दर्ज की। इसके अतिरिक्त, राजद और जन सुराज को एक-एक सीट पर सफलता मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रमुख दलों को चुनौती दी।
आठ सीटों में से पाँच पर भूमिहार समाज के उम्मीदवार विजयी हुए हैं या जीत की स्थिति में हैं। इनमें तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह, पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार, दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय और दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा के सर्वेश कुमार शामिल हैं।
सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज (राजपूत समाज) ने 4,965 मतों से जीत दर्...
