Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: छठ

‘माई के बिनु छठ…’ गीत में माँ की ममता का दर्द, सुशांत अस्थाना ने छुआ दिल की धड़कन

‘माई के बिनु छठ…’ गीत में माँ की ममता का दर्द, सुशांत अस्थाना ने छुआ दिल की धड़कन

लोक रुचि
सीवान, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। छठ महापर्व की चमक‑धमक, घर‑आँगन में पूजा की तैयारियाँ और घाटों पर उमड़ती आस्था के बीच जब माँ साथ नहीं होती, तो उत्सव के बीच एक खालीपन बना रहता है। इस गहरी भावनात्मक पीड़ा को भोजपुरी गायक सुशांत अस्थाना ने अपने हालिया सिंगल ‘माई के बिनु छठ…’ में शब्दों में ढाला है। सीवान जिले के निवासी अस्थाना ने इस गीत के माध्यम से माँ की ममता, छठ की परंपरा और अपनों से बिछड़ने की कसक को लोकभाषा में अभिव्यक्त किया है। गीत के शुरुआती पंक्तियों में ठेकुआ बनाने, दउरा उठाने और पूजा सामग्री जुटाने जैसे पारंपरिक दृश्यों को चित्रित किया गया है, जिससे ग्रामीण जीवन की सरलता सामने आती है। इन तैयारियों में माँ की भूमिका को याद कर गायक अपने दर्द को बयां करता है, जो उन लोगों के दिल को छूता है जो इस त्यौहार पर अपने मातृस्नेह को खो चुके हैं। गीत की सबसे प्रभावशाली शक्ति उसके बोलों ...